फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद महिला व उसके परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थानाक्षेत्र के काशीपुर बहेरिया में विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक महिला व समेत परिजनों को लाठी डंडों से पीट दिया। इसका वीडियो वायरल होने व पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर बहेरिया निवासी लज्जावती (50) ने पुलिस को दी तहरीर मेें बताया कि मंगलवार की शाम वह दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली शिवानी कोरोना होने की बात कहते हुए दरवाजे के पास थूक कर चली गई। लज्जावती ने बताया कि वह शिवानी के घरवालों को उलाहना देने लगी तो रामखेलावन, राजेश, सुशील, विजयपाल, केशनपाल, रामलखन व भैयालाल ने लाठी डंडों से उसे पीटा। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने पर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इस बीच शोर सुनकर उसे बचाने आए बेटे मुकेश, पौत्र रवि एवं भतीजे प्रमोद को भी इन लोगों ने पीटा। यही नहीं इन लोगों ने उसके घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। बताया कि किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें