फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान और उसके भाई पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला और उसका साथ देने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे प्रकरण में सात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है, जिसमें दो लोग फरार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुरवा निवासी चेतराम की गोद ली हुई पुत्री रेनू ने दुष्कर्म का एक मामला जनवरी में दर्ज कराया था। मामले में मझरेता के पूर्व प्रधान और निवर्तमान प्रधान के पति भन्नू सिंह व उनके पारिवारिक भाई छुन्ना को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने विवेचना में मामला झूठा पाया और फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इस पर चेतराम ने रेनू के साथ कलक्ट्रेट परिसर में पूर्व प्रधान भन्नू सिंह को जेल भेजने की मांग और फाइनल रिपोर्ट के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
एसपी अनुराग वत्स ने सीओ सिटी विकास जायसवाल को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी और स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी लगाया। एसपी के मुताबिक जांच में पता चला कि चेतराम भन्नू सिंह का फुफेरा भाई है। दोनों में वर्ष 2005 से पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। जांच में यह भी पता चला कि चेतराम ने ऐसे लोगों को दुष्कर्म की घटना में गवाह बनाया जो भन्नू सिंह से रंजिश रखते थे। इससे इतर मामले को लेकर भन्नू से अवैध वसूली किए जाने और जान से मारने की योजना बनाए जाने की बात भी पता चली। इसके बाद गुरुवार रात भन्नू सिंह की तहरीर पर चेतराम, उसके रिश्तेदार भइयालाल और उसके तीन पुत्रों वेद प्रकाश उर्फ गुड्डू, कपिल व शिव प्रकाश उर्फ पप्पू, भीम प्रकाश उर्फ पप्पू व रेनू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने बताया कि चेतराम, भइयालाल, वेद प्रकाश, शिव प्रकाश और रेनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रंजिश में झूठी शिकायतें करने वालों की खैर नहीं
पंचायत चुनाव और पारिवारिक रंजिश में झूठी शिकायतें करने वालों के विरुद्ध अब पुलिस अभियान शुरू करेगी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस हर शिकायत को गंभीरता से लेती है और जांच कराती है। ऐसे में जब शिकायतें झूठी निकलती हैं, तो यह बेहद खराब स्थिति होती है। अब झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें