हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम के साथ चालीस वर्ष युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे वह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। पत्नी दूसरे खेत में बरसीम काटने के लिए गई थी। घर में उसकी पुत्री (7) अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी साधू (40) उसके घर घुस आया और बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची का चचेरा भाई वहां पहुंच गया, तो साधू भाग गया। घटना की जानकारी पाकर बच्ची के माता पिता भी घर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।