फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाऊमीन के बहाने घर ले जाकर किशोर ने मासूम से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय मासूम को चाऊमीन दिलाने के बहाने किशोर ने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और भाग गया। मासूम को परिजन खोजते हुए किशोर के घर जा पहुंचे। यहां मासूम की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति खेती करता है। गुरुवार देर शाम उसकी पुत्री (8) घर के बाहर खेल रही थी। करीबी रिश्तेदार और पड़ोस में ही रहने वाला एक किशोर (16) वहां पहुंच गया। कुछ देर बाद बच्ची घर के अंदर चली गई, तो किशोर भी घर में घुस गया। किसान का कहना है कि इसके बाद किशोर ने बच्ची को चाऊमीन खिलाने की बात कही और अपने घर ले गया। अपने घर में ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोर घर से चला गया। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं आई तो उसे खोजते हुए परिजन किशोर के घर गए, वहां बच्ची बदहवास हालत में पड़ी हुई थी। उसे उपचार के लिए हरपालपुर के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने भी मासूम से पूछताछ की और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें