फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में पड़े मिले युवक युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में ग्राम बसंतपुरवा के निकट सरसों के एक खेत में युवक और युवती बेहोशी की हालत में पड़े मिले। युवक के परिजनों ने ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का है, लेकिन परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई तहरीर या सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक वाराणसी में एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता है। छह दिन पहले वह गांव आया था। उसका पड़ोसी गांव निवासी करीबी रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग है। शुक्रवार को युवती ने मोबाइल पर कॉल कर युवक को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ राहगीरों ने दोनों को सरसों के खेत में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने न तो कोई सूचना दी है और न ही तहरीर। उधर दूसरी ओर दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें