फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला भट्ठा मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर ताल्हू में गुरुवार रात आग झोपड़ी में आग लगने से भट्ठा मजदूर जिंदा जल गया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतावनकुटी मजरा रामपुर भटौली निवासी रामप्रसाद (60) पिछले लगभग आठ माह से ग्राम अकबरपुर ताल्हू में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। इन दिनों भट्ठे से लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में ईंट पथाई का कार्य चल रहा है। यहीं से कुछ दूर रामप्रसाद ने तिरपाल से झोपड़ी बना रखी है। पड़ोस में भट्ठे पर ही काम करने वाले मोहन की भी झोपड़ी है। रात में रामप्रसाद ने मच्छर लगने पर सरसों के पुआल से धुआं कर दिया और फिर झोपड़ी में सो गया। कुछ देर बाद पुआल से ही निकली आग से झोपड़ी में आग लग गई। जब आग तेज हो गई और पड़ोसी मोहन की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया तो उसने शोर मचाया। किसी तरह मिलकर आग बुझाई गई। घटना में राम प्रसाद की जिंदा जल जाने के कारण मौत हो गई, जबकि मोहन के कपड़े और मोबाइल जल गया। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रसाद के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें