फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जगसिया मजरा मंडौली निवासी महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मांग पूरी न होने पर पिटाई कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगसिया मजरा मंडौली निवासी शांति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी पुष्पेंद्र के साथ शादी हुई थी। कम दहेज मिलने की बात को लेकर पति पुष्पेंद्र, जेठ प्रमोद, सास और ससुर बाबूलाल उसे प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर कई बार उसे घर से भगा चुके हैं। बताया कि 15 दिन पूर्व आरोपियों ने फिर से उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। कहा कि जब तक अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होती तब तक वापस मत आना। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें