फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मायके में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव स्थित मायके में रह रही विवाहिता की गुरुवार देर शाम अचानक हालत बिगड़ गई। सीएचसी टोडरपुर से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फत्तेपुर गांव निवासी काजल शुक्ला (20) का विवाह दस माह पहले पाली थाना क्षेत्र के कराहा टोला निवासी संदीप मिश्रा से हुआ था। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद वह मायके आ गई थी और तब से यहीं थी। गुरुवार देर शाम काजल की संदिग्ध हालात में मायके में ही तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में काजल को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें