हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर निवासी मन्नो (42) रविवार की सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान पास ही रहने वाले गांव का एक व्यक्ति अपनी पिकअप बैक करने लगा। पिकअप की चपेट में आकर मन्नो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाते इससे पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।