फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से बाइक सवार ससुर, बहू व बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के हाईवे पर दरियापुर मोड़ के पास जीप की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार ससुर, बहू और बच्ची घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना बेहटा गोकुल के गांव तकिया निवासी दिलशाद (45) रविवार को दरियापुर विक्कू गांव से अपनी बहू चावली (20) विदा कराकर बाइक से घर लौट रहा था। साथ में परिवार की ही आठ वर्षीय बच्ची थी। रास्ते में दरियापुर मोड़ से हाईवे पर मुड़ते ही हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दिलशाद व चावली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें