फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन तलाश लिया गया नदी में डूबे किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गंगा नदी में शुक्रवार की सुबह डूबे किसान का शव शनिवार की देर शाम गांव से चार किलोमीटर दूर शाहपुर पवार गांव के पास नदी में उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माहिमपुर निवासी परागीलाल (50) शुक्रवार सुबह गांव के बाहर नदी किनारे मवेशी चरा रहा था। इस बीच एक मवेशी गंगा नदी में जाने पर डूबने लगा था। उसे बचाने के लिए परागीलाल भी नदी में कूद गया था, लेकिन पानी गहरा होने व बहाव तेज होने पर वह पानी में डूब गया था। शुक्रवार को पुलिस स्टीमर व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई गई थी, लेकिन उसका पता नहीं चला था। शनिवार की शाम को गांव से चार किलोमीटर दूर शाहपुर पवार गांव के पास नदी में शव उतराता मिला। परिजनों ने बताया कि परागीलाल खेती करता था। वह विवाहित था, उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें