हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भीठी नेवादा निवासी नीतू (5) मंगलवार शाम फूफा सुरेश निवासी मेंडुआ कोतवाली देहात को छोड़ने के लिए हरदोई पिहानी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान सरिया से भरा डाला उधर से गुजरा। डाला में लदी सरिया नीतू के सिर से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन आनन फानन ही उसे सीएचसी हरियावां ले गए, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीतू दो बहनों में बड़ी थी। घटना के बाद मां सीमा देवी बदहवास हो गई।