हरदोई। भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए इटावा गई महिला वहीं सिलिंडर लीकेज होने के कारण लगी आग से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए हरदोई जिला चिकित्सालय लाए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीननगर निवासी गीता (55) के भतीजे श्यामू की शादी इटावा में थी। शनिवार को वह भी इटावा गई थी। वहीं सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग लगने की घटना में गीता झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय आए। जहां उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।