फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल (हरदोई)। हूंसेपुर तिराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव हूंसेपुर निवासी पातीराम (45) खेती बाड़ी करता था। सोमवार को साइकिल से मानपुर कस्बा स्थित बैंक गया था। बैंक से लौटते समय रास्ते में हूंसेपुर तिराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पातीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में ले गए। बाद में वहां से रेफर कराकर लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में पातीराम ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पातीराम के एक बेटा व दो बेटियां हैं। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दौलतियापुर निवासी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें