फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए मासूम की ट्राली से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरवाकुल्ली स्थित ननिहाल आए मासूम को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरवाकुल्ली निवासी रामेश्वर की पुत्री ऊषादेवी की शादी हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उमरसेड़ा निवासी दिनेश कुमार से हुई है। एक सप्ताह पहले ऊषा अपने पुत्र ऋशु (3) के साथ मायके आई थी। सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे ऋशु मकान के बाहर ख्ेाल रहा था। गांव निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली से सरसों ढो रहा था। इसी दौरान ऋशू ट्रैक्टर की ट्राली के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें