हरदोई। बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में चल रहे क्रिकेट कप के दूसरे दिन हुए रोमांचक मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर काउंटी क्लब ने 19 रनों से मैच जीत लिया।
दूसरे दिन श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी व काउंटी क्लब के मध्य मैच खेला गया। टॉस जीतकर काउंटी क्लब के कप्तान आकाश अवस्थी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काउंटी क्लब की टीम निर्धारित 40 ओवर से पहले ही 31 ओवर व एक गेंद में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
काउंटी क्लब की तरफ से सुखदेव यादव ने 34 रन, हर्षवर्धन त्रिपाठी ने 28 रन, मृदुल वर्मा ने 22 रनों का योगदान किया। श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से सिद्धार्थ दीक्षित ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। सूरज तिवारी, नागेंद्र, अरविंद व विकास ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की टीम 24 ओवर व पांच गेंदों में सभी विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी । इस मैच में 19 रन से श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट आकदमी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। काउंटी क्लब को विजेता घोषित किया गया।
श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से अस्मित यादव ने 27, रघुनंदन यादव 12, सूरज तिवारी ने 11 रनों का योगदान किया। काउंटी क्लब की तरफ से मृदुल वर्मा ने चार विकेट, मो. शरीफ 3 विकेट, आकाश अवस्थी व सुखदेव यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मृदुल वर्मा को सूर्य प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया।