फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त नहीं

Sun, 01 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक व एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक दोनों ही लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन



पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस दोनों ही मृतकों के शिनाख्त कराने के लिए प्रयास में लगी हुुई है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों ही मृतक क्षेत्र से बाहर के हैं।


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कुइयां चौराहे से खदियापुर के पास रामस्वरूप के बाग में चांदी के पेड़ में शनिवार की सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर मफलर से लटकता मिला।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्र और सीओ हरियावां जितेंद्र गिरी मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। वह टी शर्ट व पैंट पहने हुए था।


इधर, कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मढ़िया चौराहे के पास झाड़ियां में 62 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। वह कुर्ता व धोती पहने हुए थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर दोनों ही शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें