फोटो- 32- गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक का अभिवादन कर जानकारी देते एसडीएम कपिलदेव यादव। सं?
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। नगर पालिका की गोशाला में दो गाय बीमार और चारे की कमी देख विधायक ने पालिका कर्मियों से नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीएम ने व्यवस्था सुधार का भरोसा दिया और गोशाला की देखभाल के लिए दो सभासदों की निगरानी समिति बना दी है।
बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू शुक्रवार दोपहर बाद नगर पालिका की ओर से संचालित गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो गायें बीमार मिली व चारा भी कम देख विधायक ने पालिका कर्मियों से नाराजगी जताई। पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज न करने पर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। मौके पर मौजूद एसडीएम कपिल देव ने विधायक को आश्वस्त किया कि भूसे की व्यवस्था तत्काल कराई जाएगी। सभासद अनिल राठौर और परमाईलाल यादव की एक निगरानी समिति बना दी है। यह समिति गोशाला की देखरेख करेगी और अव्यवस्थाओं की जानकारी देगी। इस दौरान मंगतराम, नीरज, अनिल राठौर आदि मौजूद रहे।