फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मोपेड और बाइक की टक्कर में मौसा-भतीजे की मौत

Wed, 27 Mar 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। पाली पचदेवरा मार्ग पर सोमवार को दरियाबाद गांव के पास मोपेड और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में मोपेड सवार मौसा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोगों को फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद निवासी मुखलाल (28) अपने साढ़ू के बेटे सिकंदरपुर निवासी शोभित (17) के साथ सोमवार को मोपेड से भरखनी में रहने वाले अपने मामा के घर जा रहे थे। दरियाबाद गांव में ईंट भट्ठे के पास पाली की तरफ से आ रही बाइक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी।
घटना में मोपेड सवार मुखलाल और शोभित के साथ ही बाइक पर सवार शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के चंपतपुर निवासी शिवांशू (23) और सुरजीत (21) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भेजा गया। यहां पहुंचे शिवांशू और सुरजीत के परिजन दोनों को फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

मुखलाल और शोभित की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में कुछ ही देर के अंतराल पर दोनों की मौत हो गई। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें