फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धर्म परिवर्तन कराने वाले दंपती गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। आमदनी बढ़ जाने का झांसा देकर अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाले दंपती को संडीला कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

संडीला कस्बे के मोहल्ला भुईयनबाग में पिछले कुछ समय से सभा और चौपाल आयोजित कर धर्म परिवर्तन कराने का काम किया जा रहा था। मोहल्ले के सभासद बबलू को रविवार शाम इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। यहां नरेश कुमार अनुसूचित जाति के लोगों को आमदनी बढ़वाने के नाम पर धर्म परिवर्तन करा रहा था। मौके पर 10 लोग भी मौजूद थे।
संडीला कोतवाली पुलिस ने सभासद की तहरीर पर नरेश कुमार के खिलाफ सोमवार को ही धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और नरेश की तलाश में भी लग गई। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को संडीला कस्बा चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ नरेश को उसकी पत्नी रेनू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में पता चला था कि नरेश की पत्नी रेनू भी धर्म परिवर्तन कराती है। इन लोगों के कब्जे से धर्म विशेष की किताबें और उससे जुड़ी अन्य सामग्रियां भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें