डायट में टीचर बनने को ंकाउंसिलिंग कराने पहुंच रहे
आवेदकों को सर्दी में पसीने छूट रहे हैं। काउंटरों पर लगी लंबी लाइन और
दूसरे जिले में जाने की जल्दी से आवेदक परेशान रहे।
डायट में टीईटी
आवेदकों की चल रही काउंसिंलिंग में रविवार को भी आवेदकों की सुबह से ही
लाइन लग गई थी। पुरुष आवेदकों के लिए अंतिम दिन होने से उनकी संख्या अधिक
रही। आवेदक सुबह जल्द काउंसिंलिंग कराकर दूसरे जिले में जाने की फिराक में
थे, पर आवेदकों की लंबी कतार से उनको घंटों इंतजार करना पड़ा।
सभी काउंटरों
पर आवेदकों की भारी भीड़ रही। काउंसिलिंग में आवेदकों की संख्या ज्यादा
होने से देर शाम तक काउंसिंलिंग जारी रही। सोमवार से महिला आवेदकों की
काउंसिंलिंग शुरू होगी।