फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों किसानों की मेहनत पानी में डूबी, अफसरों पर असर नहीं

विज्ञापन
फोटो-39-धान के खेतों में भरा सई नदी का पानी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
टड़ियावां में सई नदी में मछली पकड़ने के लिए बनाए गए अवैध बंधे से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल डूब गई। बंधा बनाए जाने के कारण सई का पानी किसानों के खेतों में भर गया। पूरे मामले पर पीड़ित किसानों ने आला अफसरों से शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इससे किसान आक्रोशित हैं। किसानों ने कहा कि अगर अधिकारियों ने बंधा न तुड़वाया तो फिर वह लोग खुद ही बंधा तोड़ देंगे।
विज्ञापन

इन दिनों सभी नदियों की तरह सई नदी में भी पानी बढ़ा है। इसके कारण नदी में मछलियां भी अधिक हैं। मछलियां पकड़ने और बाजार में बेचने के लिए कुछ लोगों ने ग्राम नीर के निकट नदी में अवैध बंधा बना दिया है। बंधा होने के कारण सई नदी का पानी ग्राम सिकरोहरी, सिकराना, कुरियारा, बुदेलापुरवा, खजुहा, भूड़पुरवा के किसानों के खेतों में भर गया है। सैकड़ों किसानों की कई हजार बीघा फसलें पानी में डूब गईं हैं। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें