पुलिस कर्मियों को पुष्प व सैनिटाइजर देकर सम्मानित करते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिं
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। लॉकडाउन के दौरान कोरोना की रोकथाम को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही पुलिस भी निरंतर लोगों को जागरूक कर रही है। रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने हरपालपुर कोतवाली पहुंचकर उत्कृष्ट सेवाएं देने पर पुलिस कर्मियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर ने पुलिसकर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।
इस मौके पर सीओ राकेश वशिष्ठ, प्रभारी निरीक्षक भगवानचंद वर्मा, उप निरीक्षक नेपाल सिंह, सराफा कारोबारी पप्पू त्रिवेदी, पूर्व प्रधान सज्जाद मंसूरी व किराना व्यापारी बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद