फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 केंद्रों पर 3131 हेल्थकेयर वर्कर्स को दी गई कोरोना की दूसरी डोज

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में कोरोना की दूसरी डोज लगवाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गुरुवार को जिले के 22 केंद्रों पर 3131 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना की दूसरी डोज दी गई। कोरोना टीके की दूसरी डोज देने के लिए 3622 लोगों को बुलाया गया था। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी पहली डोज देने के लिए 12 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 48.8 फीसदी लोग ही टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि कोरोना की दूसरी डोज देने का अभियान भी चल रहा है। जिन लोगों को कोरोना की पहली डोज 19 जनवरी को दी गई थी, उन्हें दूसरी डोज के लिए गुरुवार को बुलाया गया।
3622 के सापेक्ष 3131 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। जो लोग नहीं आए हैं, उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा। पहली डोज के लिए चिह्नित जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले बुलाया गया था, उनमें से न आने के कारण 555 लोगों को दोबारा बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ 271 लोग ही टीकाकरण कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें