हरदोई। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में कछौना का एक 16 वर्षीय किशोर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश तिवारी ने बताया किशोर को होम आइसोलेट करा दिया गया। टीम को मौके पर भेजा गया है। किशोर के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। टीम के माध्यम से उसे दवाएं भी भेजी गई हैं। इस तरह से जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित 13 मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं चार मरीज इलाज से ठीक हो चुुके हैं। (संवाद)