फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किशोरी को अगवाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात इलाके में एक किशोरी को एक युवक ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पड़ोसी गांव निवासी रजनीश घर उठा ले गया था। उसने किशोरी के साथ गांव के बाहर दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल से सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल कर दिया।
मामले की सूचना पाकर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें