फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर में भी कोरोना की दस्तक, महिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना धीरे-धीरे अपने पांव पसार रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब कोरोना ने शहरी क्षेत्र में दस्तक दे दी है। यहां एक महिला संक्रमित मिली है। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा वायरस को लेकर सतर्क नहीं दिखाई दे रहा है। आम लोग भी पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी में एक 24 वर्षीय महिला ने 31 मार्च को रेंडम जांच कराई थी। दूसरे दिन एक अप्रैल की शाम को लखनऊ से आई आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि की गई।
डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के घर जाकर उसे होम आइसोलेट करा दिया है। वहीं, परिवार के लोगों की सैंपलिंग करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले सांडी में तीन और बिलग्राम क्षेत्र में एक कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें