फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोथावां के बीडीओ समेत 17 और मिले संक्रमित

विज्ञापन
फोटो-6-कांशीराम कालोनी में संक्रमित मिलने के बाद की गई बैरिकेडिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोथावां के खंड विकास अधिकारी सहित जिले में 17 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1779 हो गई है। 1321 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद स्वस्थ हो गए हैं। 439 एक्टिव केस हैं, जबकि 19 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोथावां के खंड विकास अधिकारी (46) को लखनऊ मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। कलक्ट्रेट कर्मी (35) को भी संक्रमित पाया गया है। शहर कोतवाली मेें तैनात सिपाही (32), शहर के गौरीनगर निवासी किशोर (16), नुमाइशपुरवा निवासी युवक (27), बाबा मंदिर निवासी युवक (30) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अकबरपुर निवासी महिला (45), माधौगंज के रुकनापुर निवासी युवक (23), मुर्तजाखुल्लीपुर निवासी महिला (42) भी संक्रमित पाई गई है।
शाहाबाद सीएचसी में एक युवक (25), कछौना के टिकारी निवासी युवक (34), खारेपुरवा निवासी बुजुर्ग (65), कछौना निवासी युवक (42) भी संक्रमित मिला है। पाली के बेरुआपुर निवासी महिला (45) और हरदोई शहर के कौशलपुरी निवासी युवक (38) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें