फोटो-15-सिनेमा चौराहे पर सुरक्षा कर्मी को लंच पैकेट देते नारायण सेवा समूह के सदस्य प्रियम मिश्रा। ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए नारायण सेवा समूह आगे आया है। संस्था कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों को भी लंच पैकेट बांट रही है।
मंगलवार को नारायण सेवा समूह द्वारा शहर के राधा नगर, आशा नगर, कृष्ण नगरिया, रेलवे स्टेशन, मोहताज खाना, नुमाइश चौराहा, मुन्ने मियां चौराहा, डीएम चौराहे पर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे गए। सदस्य प्रियम मिश्रा ने बताया कि रोजाना 200 पैकेट वितरित किए जाते हैं। 50 लंच पैकेट पुलिस वालों को दिए जाते हैं।
जो रात-दिन सेवा देकर लॉकडाउन में मदद कर रहे हैं। संस्था के सुमत जैन, अभिषेक टंडन, अर्जुन मेहरोत्रा, सुमित अवस्थी, प्रियंक पांडेय, भगवान शरण गुप्ता, आशीष सोलंकी, शिवम गुप्ता, विवेक त्रिवेदी, उत्कर्ष टंडन, जय शंकर मिश्रा, सुधीर चौहान व सूर्या सिंह सहयोग दे रहे हैं।