फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव आई भाई-बहन की रिपोर्ट, आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार शाम भर्ती कराए गए भाई-बहन की कोरोना वायरस जांच संबंधित रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

तुर्की से लौटे लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी वृद्ध की जांच रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना वायरस पाजिटिव आई थी। उसके पुत्र की ससुराल पिहानी कस्बे के एक मोहल्ले में है। होली में उसकी पुत्रवधू मायके पिहानी आई थी। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को ही उक्त महिला और उसके भाई को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया था।
साथ ही साथ दोनों के नोजल और थ्रोट स्वैब जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए थे। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन ने बताया कि दोनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

पिहानी कस्बे के ही अलग-अलग मोहल्लों के दो युवक भी बीते दिनों मिस्त्र और ईरान से लौटकर घर आए हैं। इसकी सूचना शनिवार को मिलने पर पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. जितेंद्र श्रीवास्तव दोनों युवकों के घर गए। दोनों युवकों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल दोनों को घर पर ही रहने को कहा गया है। इसके अलावा मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों के भी पोलैंड से वापस आने की सूचना पर शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने युवकों की स्क्रीनिंग की। दोनों युवकों को घर में ही रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें