फोटो-6-मूल्यांकन कक्ष में उत्तर पुस्तिकाओं को लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते परीक्षक। संवाद
- फोटो : HARDOI
शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। इस दिन तीनों केंद्रों पर 35 हजार 351 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। यह बात और है कि कॉपियां जांचने आने वाले परीक्षकों में कोरोना को लेकर चर्चाएं समय समय पर होती रहीं।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि शनिवार को भी मूल्यांकन का कार्य जारी रहा। तीनों केंद्रों जीआईसी, जीजीआईसी व आरआर इंटर कालेज में दिनभर में 35351 कॉपियों की जांच हुई।
जीआईसी में 18878 कॉपियां जांची गई तो जीजीआईसी में 4151 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। आरआर इंटर कालेज में 12422 कॉपियां जांची गई। उन्होंने बताया कि जीआईसी में 306 परीक्षक, जीजीआईसी में 127 एवं आरआर इंटर कालेज में 289 परीक्षक शामिल हुए।
जीआईसी के केंद्र व्यवस्थापक सुधाकर बाजपेई ने बताया कि मूल्यांकन में कोई भी अवकाश नहीं होता है। रविवार को भी तीनों केेंद्रों पर मूल्यांकन होगा।
डीआईओएस ने बताया कि तीनों केंद्रों पर कॉपियों के मूल्यांकन का टारगेट दिया गया था, जिसमें आरआर इंटर कालेज ने 59 फीसदी कॉपियां चेक कर ली हैं जबकि जीआईसी ने 56.95 एवं जीजीआईसी ने 19 फीसदी कॉपियां चेक कर ली हैं।
डीआईओएस ने बताया कि जीआईसी को एक लाख 65 हजार 296, जीजीआईसी को एक लाख 25 हजार 46 एवं आरआर इंटर कालेज को एक लाख 21 हजार 227 कापियां मूल्यांकन के कार्य को दी गई हैं।