फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुद को कोरोना की संभावना जता सिपाही ने किया हंगामा

विज्ञापन
हरदोई के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के बाहर पुलिस अधिकारियों के हाथ जोड़ता सिपाही दुर्गेश। ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। यूपी-112 में तैनात एक सिपाही ने सोमवार को खुद को कोरोना से पीड़ित होने की आशंका जताकर जिला अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने उसकी जांच जिला अस्पताल और शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराई, जहां कोरोना के कोई लक्षण न मिलने की बात कही गई। इसके बावजूद सिपाही ने लखनऊ जाने के लिए छुट्टी मांग ली। हालात देखते हुए सिपाही को अवकाश दे दिया गया।
विज्ञापन

यूपी-112 में दुर्गेश यादव सिपाही है। उसकी तबीयत कुछ दिन से खराब है। सोमवार सुबह दुर्गेश को उल्टियां हुईं तो वह घबरा गया और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के बाहर पहुंचकर खुद के कोरोना से पीड़ित होने की आशंका जता हंगामा करने लगा। इस पर रेलवेगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया।
चौकी प्रभारी को देखकर सिपाही की पत्नी उसके पैरों से लिपट गई और लखनऊ भेजने की गुहार लगाने लगी। खास बात ये है कि खुद को बीमार बताने वाला सिपाही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। सूचना पर सीओ सिटी विजय कुमार राना अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली। सीओ के मुताबिक दुर्गेश यादव सात दिन की छुट्टी देने की गुहार करने लगा।
विज्ञापन

इस पर शासन स्तर से ही छुट्टी निरस्त होने और एसपी को ही अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार होने की बात कही गई। जांच में स्वस्थ मिलने के बाद भी सिपाही संतुष्ट नहीं हुआ। सीओ ने बताया कि सिपाही के आग्रह पर उसे लखनऊ भेज दिया गया है।
अधिवक्ता ने कराया परीक्षण
शाहाबाद। तहसील के अधिवक्ताओं के व्हाट्स एप ग्रुप पर सोमवार को एक अधिवक्ता ने अपनी बीमारी के संबंध में पोस्ट डाल दी। अधिवक्ता ने खुद को जुकाम और गले में परेशानी होने की बात कहकर कहा कि चार दिन पूर्व नोएडा के एक युवक ने उनसे मुलाकात की थी। तब से ही परेशानी हो रही है। इस पर अन्य अधिवक्ताओं से उन्होंने सुझाव मांगा। फिर वह जिला अस्पताल परीक्षण के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें