फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में साझा किए अनुभव

Mon, 25 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
सम्मानित हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) में रविवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेधावियों को प्रमाणपत्र दिया गया। मुख्य अतिथि एससीएसटी आयोग सदस्य ने समारोह की शुरुआत की। मेधावियों ने अपने अनुभव साझा कर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के टिप्स दिए। छात्र-छात्राओं ने जॉब प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन


आईटीआई का पहला दीक्षांत समारोह भव्य रहा। मुख्य अतिथि राज्य एससी/एसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि आईटीआई करने के बाद रोजगार के तमाम अवसर मिलते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि मन लगाकर पढ़ाई करें और रोजगार पाएं।

अध्यक्षता कर रहे नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि मेधावियों ने बेहतर अंक लाकर जीआईटीआई का नाम रोशन किया। राज्य व्यवसायिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सहायक निदेशक नागेंद्र सिंह व डीएससीएल शुगर मिल के जीएम एचआर संजय पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में मेधावियों और पूर्व छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र और शील्ड प्रदान किया गया। समापन पर छात्र-छात्राओं की जॉब प्रदर्शनी को देखा और संस्थान का भ्रमण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को एनसीसी आफीसर मेजर एसएन यादव के निर्देशन में गार्ड ऑफ अॅानर दिया गया। नोडल संस्थान के प्रतिनिधि आईटीआई अतरौली प्रधानाचार्य मुंद्रिकाराम ने आभार जताया। इस मौके पर संस्थान कर्मचारी परमेश्वरदीन, संतोष कुमार, अवस्थी, राम प्रताप, दिलीप कुमार, अतिनेश कुमार, प्रताप विक्रम सिंह, रवि शुक्ला और इंदुकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें