फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर ठगे जा रहे किसान, तौल नहीं

विज्ञापन
फोटो-5-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सरकारी क्रय केेंद्रों पर किसानों के धान की तौल लगातार कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष प्रेम सागर यादव ने कहा कि बिलग्राम विकास खंड में हैबतपुर ललौली का धान क्रय केंद्र खुला हुआ है, लेकिन इसके बाद भी किसानों को तौल कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि वहां की स्थितियां सही न हुई तो भाकियू धरना देने को बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि बैफरिया माइनर पुलिया से गुरौली होते हुए बिलग्राम हरदोई रोड तक कच्चा मार्ग है उस पर खड़ंजे का निर्माण करवाया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा। इस मौके पर कामता प्रसाद, गोकरन, महेश चंद्र, रामप्रकाश, रामपाल, नीलम देवी, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें