फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम कर्मी देंगे एंबुलेंस चालकों को पॉजीटिव केस की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कंट्रोल रूम के कर्मचारी ब्लाक स्तर पर तैनात एंबुलेंस चालकों को कोरोना संक्रमित केस की सूचना देंगे। एंबुलेंस कर्मी अपने साथ तैनात चिकित्सक या एलटी के साथ संक्रमित को अस्पताल पहुंचाएंगे। कलक्ट्रेट में संचालित कोविड-19 कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान ये बात डीएम पुलकित खरे ने कही।
विज्ञापन

डीएम ने कंट्रोल रूम में लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों से एल-1 अस्पताल एवं होम आइसोलेट मरीजों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने ब्लाक स्तर पर पालीवार लगाए गए अर्श काउंसलरों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम पहुंचकर कोरोना मरीजों से फोन पर जानकारी लें। अगर मरीज द्वारा कोई समस्या बताई जाती है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम से तत्काल संबंधित एमओआईसी तथा नोडल अधिकारी को दी जाए। अगर कोई व्यक्ति होम आइसोलेट होना चाहता है तो उसके घर में मानक होने चाहिए।
14 दिन में पुन: लक्षण तो नए रोगी की श्रेणी में
डिस्चार्ज होने के 14 दिन बाद किसी मरीज में पुन: लक्षण मिलने पर उसे नए रोगी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। एल-1 अस्पतालों की व्यवस्था के संबंध में हुई बैठक में डीएम पुलकित खरे ने नोडल एवं चिकित्साधिकारियों से ये बात कही। अस्पतालों के बारे में जानकारी ली व निर्देश दिए कि सभी एल-1 अस्पतालों में विशेष सफाई व्यवस्था के साथ नियमित सैनिटाइजेशन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें