फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट खरीदने के लिए लड़नी पड़ रही जंग

Sun, 01 May 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
रेल टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे स्टेशन पर जिम्मेदारों की निरंकुशता से यात्री परेशान हैं। टिकट बिक्री के दो काउंटर बने हुए हैं लेकिन संचालन एक का ही होता है। ऐसे में यात्रियों को टिकट लेने में जंग जैसी लड़नी पड़ती है। महिलाओं के लिए भी अलग काउंटर नहीं है। ऐसे में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन समस्याओं को देखने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दूसरे जनपदों के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। जिससे रेलवे को प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व भी मिलता है। इसके बावजूद भी रेलवे के अधिकारी जनपद के यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री के दो काउंटर हैं लेकिन एक का ही संचालन नियमित रूप से किया जाता है। ऐसे में टिकट खरीदने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी रहती है। इसमें सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। महिलाओं के लिए अलग से कोई काउंटर संचालित नहीं होता है। उसी काउंटर पर महिलाओं की लाइन लगती है। ऐसे भीड़ अधिक बढ़ने पर धक्कामुक्की होती है। जिस वजह से महिलाएं भी असहज महसूस करती हैं।

कई बार तो पहले टिकट लेने के चक्कर में लड़ाई भी हो जाती है। जिसके बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान व्यवस्था को दुरुस्त करने की ओर नहीं जा रहा है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया कि अभी स्टाफ की कमी है, मुरादाबाद मंडल को पत्र भेजा गया है, जल्द ही स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें