फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन जारी रहा भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 11 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर असंवैधानिक तरीके से जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों एवं किसानों का सोमवार से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस बाबत कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बरगावां टड़ियावां में ग्राम प्रधान द्वारा आबादी की जमीन पर जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है और इस भूमि पर ऐनम सेंटर बनाने की बात बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सुखदेवी की जमीन को उनके द्वारा जबरन कब्जा किया गया है, जो न्यायोचित नहीं है। यदि जल्द ही इस ओर कार्रवाई न की गई तो भाकियू प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। कहा कि उलाहना देने पर प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे ग्रामीण भयभ्ाीत है तथा अपनी जमीन को लेकर असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने इस ओर जल्द से जल्द उच्चाधिकारियों द्वारा निदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बरगावां में जो मार्ग पिहानी जाता है, उस मार्ग पर प्राथमिक पाठशाला मौजूद है। उस रोड पर कहीं भी ब्रेकर नहीं है जिस पर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की जा रही है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होता तब तक उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सुखदेव, सोवरन लाल राजवंशी, शियावती, मायावती, रामकिशन राठौर और रामपाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें