फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पाइपलाइन जलापूर्ति में आ रहा दूषित पानी

विज्ञापन
फोटो-12- बहरा सौदागर पूर्वी मोहल्ले में वाटर लाइन से आरहा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। भूमिगत पाइपलाइन में लीकेज उपभोक्ताओं के लिए कष्टकारी साबित हो रहा है। पाइपलाइन से होने वाली जलापूर्ति लोगों के लिए अमृत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण घरों तक गंदा और पीला पानी पहुंच रहा है। इससे शहर के मोहल्ला बहरा सौदागर पूर्वी के करीब दो हजार से अधिक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भूमिगत पाइपलाइन से घरों को दी जा रही पानी की आपूर्ति में बुधवार को शहर के पॉश क्षेत्र के मोहल्ला बहरा सौदागर पूर्वी में गंदा और दूषित पानी आने लगा। यह पानी दैनिक कामकाज के लायक भी नहीं था। लोगों को सबमर्सिबल पंप और मोटर का सहारा लेना पड़ा लेकिन इसमें भी बिजली कटौती बाधक बनी। इससे करीब दो हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई।

शहर के घरों तक नल से जल आपूर्ति के लिए अमृत योजना में भूमिगत पाइपलाइन डाली गई थी। इसी से आपूर्ति की जा रही है। बुधवार सुबह जब लोगों ने नल की टोंटी खोली तो पानी दूषित आया। गंदा और पीला पानी आने से लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी यह पानी काम लायक नहीं लगा। इससे पाइपलाइन की जलापूर्ति पर निर्भर परिवारों को साफ पानी का इंतजाम चुनौती बन गया।
विज्ञापन



सुबह की बिजली कटौती ने किया परेशान
सुबह की बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा दी। उपभोक्ताओं के मुताबिक सुबह सात से नौ बजे तक मरम्मत के नाम पर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे पाइपलाइन से आने वाले गंदे और दूषित पानी के विकल्प के तौर पर मोटर और सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल सके। इससे कामकाज प्रभावित हुआ।


मोहल्ला बहरा सौदागर पूर्वी निवासी सुनीता ने बताया कि वैसे तो पानी ठीक आता है लेकिन बुधवार को अचानक पाइपलाइन जलापूर्ति में गंदा और दूषित पानी आने लगा। पानी से बर्तन पर पीली परत जैसी जमने लगी। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था जुटानी पड़ी।

बहरा सौदागर पूर्वी निवासी रेखा ने बताया कि एक तो पानी दूषित और गंदा आने लगा और दूसरे पंप और मोटर चलाने की भी दिक्कतें रहीं। इससे साफ पानी के लिए इंतजार करना पड़ा। पाइपलाइन के पानी को किसी काम में उपयोग नहीं किया जा सका। इससे दिक्कतें और बढ़ गईं।


पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। इस पर जलकल विभाग की टीम को पाइपलाइन को दुरुस्त किए जाने के काम में लगाया गया है। पाइपलाइन में लीकेज से यह समस्या आई है। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें