फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीस हजार की आबादी के लिए दूषित पानी बना मजबूरी

Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04
विज्ञापन

फोटो-05
फोटो-06
फोटो-07-
फोटो-08-
फोटो-09-
फोटो-10

- शहर के कृष्ण नगरिया सहित क्षेत्र में पेयजल संकट से परेशान लोग
-क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी काफी दूर से लाना पड़ रहा है।
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के लिए प्रशासनिक दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। आधा दर्जन मोहल्लों के 20 हजार लोग आज भी दूषित पानी के भरोसे हैं। आलम यह है कि यहां के कई लोग दूसरे इलाकों से पानी लेकर आते हैं।
शहर में पेयजल के लिए अलग- अलग क्षेत्र में ओवर हेड वाटर टैंक बने हुए हैं। शहर की देविन पुरवा, ऊंचा थोक, कृष्ण नगरिया बावन चुंगी, आलू थोक मोहल्लों में बावन रोड पर बने ओवर हेड वाटर टैंक से आपूर्ति की जाती है। इन मोहल्लों में बीस हजार से अधिक लोग रहते हैं। इनमें पेयजल की आपूर्ति विधिवत नहीं हो पा रही है और जो हो भी रही है। वह पानी पीने योग्य नहीं है। इससे लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। मगर जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोग गर्मी में पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो-07
देविनपुरवा निवासी मोहित अवस्थी ने बताया कि काफी समय से गंदा पानी आ रहा है। जो पीने योग्य नहीं है। इससे उन लोगों को हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है।
फोटो-08
ऊंचा थोक निवासी रामनरेश ने बताया कि पूरे क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। इससे लोगों को पेट की बीमारियां हो रही हैं। लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
फोटो-09
देविन पुरवा निवासी राज कुमार ने बताया कि उन लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ता है या फिर काफी दूर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। इससे समस्या हो रही है।
विज्ञापन

फोटो-10
ऊंचा थोक निवासी अमित सिंह ने बताया कि हम लोग दूषित पानी के संबंध में कई बार जिम्मेदारों को शिकायत कर चुके हैं। उसका समाधान नहीं हो पा रहा है।

क्षेत्र में पानी की जलापूर्ति जल निगम की ओर से बनाए गए ओवर हेड टैंक से किया जा रहा हैै। दूषित पानी के विषय में जानकारी मिली है। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
- रविकांत शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें