बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बाइक चला रहे किशोर को कंटेनर ने रौंद दिया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई।
हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पास में ही मौरंग उतार रहे ट्रक से भिड़ गया। पुलिस ने कंटेनर और चालक को पकड़ लिया है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परचल निवासी उदित (15) बाइक से गांव जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बिलग्राम मार्ग पर पावर हाउस के निकट दूसरी तरफ से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में उदित की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पिता मटरू ने बताया कि उसका 15 साल का बेटा गांव में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठ का विद्यार्थी था।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भिजवा दिया। कंटेनर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता और मां सताया बदहवास हो गईं।