फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, सफर में 15 हजार लोग खाते हिचकोले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहंदर। संडीला-मल्लावां मार्ग से पल्हाराई गांव जाने वाले पांच किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की बजरी तक उखड़ने लगी है और इससे सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से करीब 15 हजार लोगों को हिचकोलों भरा सफर तय कर गंतव्य तक आना-जाना पड़ता है।
पल्हाराई गांव तक जाने वाली पांच किलोमीटर लंबी सड़क की हालत जर्जर हो गई है। हालात यह हो गए हैं कि गड्ढों में सड़क को तलाशना मुश्किल हो जाएगा। सड़क के गड्ढे आवागमन में परेशानी के साथ ही हादसों का कारण भी बनते हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन 20 से अधिक गांवों के करीब 15 हजार लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग से रसूलपूर आंट, असही-आजमपुर, दीनाखेड़ा, गौरी खालसा, कुतुबपुर, महरिया, पल्हाराई, पिटयारी व खजोहना आदि गांवों के ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आवागमन बाधित होता रहता है। क्षतिग्रस्त सड़क पर जान जोखिम में डालकर लोग सफर तय कर रहे हैं। सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में रोष है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 के अवर अभियंता रोचक पुरी ने बताया मार्ग जर्जर हालत में हैं, इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही मार्ग निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें