फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले में डेढ़ लाख उपभोक्ता सालों से जला रहे मुफ्त बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में बिजली विभाग का एक ऐसा सच सामने आया है जो विभागीय राजस्व को भारी चूना लगा रहा है। एक तरफ जहां ऊर्जा निगम बकाया वसूली के लिए घर-घर जाकर अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर जिले में डेढ़ लाख उपभोक्ता ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से आज तक एक बार भी बिजली का बिल जमा नहीं किया। विभाग अब ऐसे लापता और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में 6.50 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। विभाग का दावा है कि बकाया बिल जमा करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी जारी की जा रही है। इसके बावजूद भी जिले में एक लाख 48 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने एक बार भी बिल जमा नहीं किया। इनमें कई उपभोक्ता तो विभागीय कर्मचारियों को खोजे नहीं मिल रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया, मीटर लगवाया इसके बाद से बेखौफ होकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बार-बार नोटिस भेजने और आसान किस्तों की योजना देने के बावजूद इनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा। अब बिजली निगम ने इन सभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है। पहले चरण में इन सभी डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद तय समयसीमा के भीतर बकाया न चुकाने पर इनके कनेक्शन स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से एक बार भी बिल नहीं जमा किया है उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। अभियान चलाकर इनके कनेक्शन काटे जाएंगे। -राजीव भट्ट, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें