फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लाएं : डीएम

Mon, 25 Dec 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों को खुले में शौच मुक्त और साफ-सुथरा बनाने के लिए व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लाई जाए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में वंचित पात्रों को लाभान्विंत कराया जाए। शौचालय निर्माण व पात्रों के चिह्नीकरण में लापरवाही पर पंचायत सहायकों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गांवों को स्वच्छ व खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए व्यक्तिगत शौचालय के काम में तेजी लाया जाना जरूरी है। प्रधानों से समन्वय कर गांव में छूटे हुए लोगों की सूची तैयार की जाए। गांव में राशनकार्ड, पेंशन के लिए भी पात्र लोगों की सूची बनाई जाए। लापरवाह पंचायत सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंचायत स्तर पर ही पंजीकरण कराया जाए।
रिकवरी रिर्सोस सेंटर के लिए भूमि चिह्नीकरण का काम जल्द कराया जाए। नवनिर्मित रिकवरी रिर्सोस सेंटर का सत्यापन कराया जाए। विकास खंडों से रिकवरी रिर्साेस सेंटर के क्रियाशील होने का प्रमाण पत्र लिया जाए। गांवों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए। बावन में निर्मित गोवर्धन प्लांट का जल्द लोकार्पण कराया जाए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, ब्लॉक प्रमुख भरखनी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, प्रधान नेदुरा व खजुरमई और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें