हरदोई। जिले में छह से 14 साल के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए गुरुवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली को डीएम विवेक वार्ष्णेय ने स्वर्ण जयंती चौराहे से झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने का आह्वान करते हुए विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने पर जोर दिया। कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। रैली में शहर के निजी व परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थी नुमाइश चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गांधी भवन पहुंचे।
इस दौरान बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लिए बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील कर रहे थे। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह, बीएसए डा. बृजेश मिश्र, बीईओ कार्यालय पवन द्विवेदी, समन्वय/खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां शैलेश द्विवेदी, शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि शामिल रहे।