फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान कर अंजानों से जोड़ा नाता

सार

हरदोई जिले में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और वृद्ध आश्रम में फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कॉलेज में प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। इन आयोजनों से सामाजिक सरोकार को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
फोटो-53- जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी मदारपुर में रंगोली बनाते छात्र छात्राएं। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को जिले में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने रक्तदान किया। उन्होंने वृद्धा आश्रम में जाकर बुजुर्गाें को फल और बिस्किट का वितरण किया। अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शहीद उद्यान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें उद्यान में आए लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनित त्यागी सहित यूनियन के सदस्यों ने रक्तदान कर अंजानों से रिश्ता जोड़ा।
रक्तदान करने वाले लोगों को प्राचार्य डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई व सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार ने प्रमाण पत्र दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत संजीव कुमार, दीपक अग्निहोत्री, जितेंद्र सिंह, राजकिशोर शर्मा, योगेश कुमार, अवनेंद्र मिश्रा, पियूष यादव, पिंटू पाल व अनिल कुमार को प्रमाण पत्र दिया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पवन कुमार व तकनीशियन अकील खान मौजूद रहे। इसके बाद पदाधिकारियों ने वृद्ध आश्रम में फल व बिस्किट का वितरण किया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के संजीव कुमार, ब्रिज किशोर, राजकिशोर शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं
भरावन। क्षेत्र के कुकुरा मदारपुर में संचालित जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी में छात्र-छात्राओं ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। चेयरमैन रामगोपाल गौतम ने प्रतियोगिता शुरू कराई। रंगोली प्रतियोगिता में कोमल, शिल्पी, पुष्पेंद्र, वंशिका, ललित, धनंजय, सचिन, तायबा ने चिकित्सीय उपकरणों व दवाइयों के चित्र उकेरे। आशुतोष, अनीष, शैलेंद्र, रामजी तिवारी ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। अंकुल यादव व प्रियांशी के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। डायरेक्टर मोहम्मद अब्बास ने प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव, शिक्षक अमित गोस्वामी, अनस, स्नेहलता, मनोरमा, महिमा व कल्याणी मौजूद रहीं।

फोटो-53- जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी मदारपुर में रंगोली बनाते छात्र छात्राएं। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें