फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Thu, 03 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने कहा कि जिस प्रकार से शहीद सैनिक को सांत्वना देने जा रहे राहुल गांधी को मोदी सरकार के इशारे पर मिलने से रोका गया और उनकी गिरफ्तारी की गई।

यह लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है। जिस प्रकार से शहीद रामकिशन ग्रेवाल के परिजनों को थाने में बंद करके उनका उत्पीड़न किया गया। यह शहीदों का अपमान है और कांग्रेस पार्टी इसकी भर्त्सना करती है।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी की व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मृत्युंजय राम को देकर पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के साथ और उसके बेटे के साथ दुर्व्यवहार की उच्चस्तरीय जांच, पूर्व सैनिक की आत्महत्या के कारणों की सीबीआई जांच एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य की गिरफ्तारी की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गी। इस मौके पर ओमेंद्र वर्मा, रामेश्वर प्रसाद, डा. राजीव सिंह, सत्यबोध प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें