फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मनेरगा बचाओ संग्राम पदयात्रा की। कांग्रेस के जिला कार्यालय से शुरू हुई पदयात्रा पूरे शहर में घूमने के बाद तिकुनिया पार्क में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान अलग अलग स्थानों पर हुईं नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों के रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी। मनरेगा के स्थान पर वीबीजी रामजी योजना शुरू की गई है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई पदयात्रा जिंदपीर चौराहा, रेलवेगंज, अरुणा पार्क, मीरा टाकीज रोड, पिहानी चुंगी, डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा ,मुन्नेमियां चौराहा, रफीअहमद चौराहा, धर्मशाला रोड, सिनेमा चौराहा के होते हुए पुलिस लाइन के पास स्थित तिकुनिया पार्क पहुंची। यात्रा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, डॉ. राजीव सिंह लोध, मंजूलता मिश्रा, प्रेम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें