हरदोई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा को चुनावी चंदा देने वालों के नाम सार्वजनिक करने की मांग भी की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में कहा गया कि सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में चुनावी चंदा देने वालों का नाम सार्वजनिक किया जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, जिला महासचिव अजीत सिंह चंदेल, पंकज पाल, राजेश पांडेय, मदनपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)