फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर लादी बाइक, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर शनिवार को बावन कस्बे में बस स्टॉप से बैलगाड़ी पर बाइक लादकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर प्रभारी एडीओ शरद कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। वर्तमान में पेट्रोल पर 23 रुपये 78 पैसे और डीजल पर 28 रुपये 37 पैसे उत्पाद शुल्क वसूला जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें आमजन के लिए परेशानी का सबब हैं। इससे जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियों ने प्रभारी एडीओ शरद कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, विपेंद्र सिंह, उत्कर्ष दीक्षित, शशिबाला वर्मा, महताब अहमद, श्रीश, प्रकाश मिश्रा व सोनपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार ज्ञापन में ब्लॉक अध्यक्ष इदरीश वारसी ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। सरकार अपने लाभ के लिए लगातार कीमतें बढ़ा रही है। इस अवसर पर महताब अहमद, नसीम वारसी, राशीद, मोईन वारसी व सलीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिहानी प्रतिनिधि के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिहानी ब्लाक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी को सौंपा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डा. सईद खां, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अकील खां, नगर अध्यक्ष नईम खां, मो. जमील, भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि पांच मार्च के बाद से बढ़े मूल्यों को वापस लिया जाए। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। यहां डा. अजीमुश्शान, गुफरान कौसर, सत्तार खां, मानसिंह, गुलजार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें