फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस कीमतों में मूल्य वृद्धि से महिला कांग्रेस पदाधिकारी भड़कीं

विज्ञापन
-कलक्ट्रेट परिसर में सिलिंडर को साथ में लेकर प्रदर्शन करतीं जिला महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिक? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। रसोई गैस की कीमतों में हुई रिकार्ड वृद्धि से लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ये आरोप लगा शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस के मूल्यों में भारी बढ़ोत्तरी की गई है।
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 144 रुपये बढ़ गए हैं। इसे वापस लिया जाए। खाद्य वस्तुओं जैसे अरहर और उर्द की दाल, चना, मूंग, मटर, रिफाइंड के दामों में भी जो बढ़ोत्तरी हुई है, उसे वापस लिया जाए। इन मांगों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बबली वर्मा, सुनीता मित्रा, नीतू देवी, आशा शुक्ला, सुमन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सवर्ण चेतना सभा बोली, बिगड़ा बजट
हरदोई। सवर्ण चेतना सभा के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने भी गैस सिलिंडर के दामों में हुई वृद्धि वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को सभा के जिलाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि रसोई गैस की कीमतों में रिकार्ड वृद्धि से लोगों का बजट बिगड़ गया है। इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने अमृत योजना में शहर में खुदी सड़कों को दुरुस्त कराने की भी मांग की। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रामजी अवस्थी, शशिकांत सिंह, श्रीकांत तिवारी, शिव मोहन शुक्ला, विजय पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें